*एक और सरकारी भर्ती अटकी, को र्ट ने REET के Result पर लगाई रोक–* माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 11 फरवरी को राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट 2017) को आयोजन किया गया. *राजस्थान* में सरकारी भर्तियों और नियुक्तियों पर कानूनी अड़चनों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. होली के एक दिन पहले यानि बुधवार को एक और सरकारी भर्ती प्रक्रिया पर रोक लग गई. मामला 35 हजार शिक्षकों की भर्ती से जुड़ा है. राजस्थान हाईकोर्ट ने बुधवार को अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) के परिणाम घोषित करने पर रोक लगा दी है. यह अध्यापक पात्रता परीक्षा इसी साल 11 फरवरी को हुई थी. करीब 35 हजार शिक्षकों की भर्ती के लिए हुई इस परीक्षा के परिणाम पर रोक के बाद लाखों बेरोजगार युवा एक बार फिर निराश हो गए हैं. बता दें, राजस्थान में 2 हजार 253 केंद्रों पर यह परीक्षा दो पारियों में आयोजित हुई थी. इस परीक्षा के लिए कुल 9 लाख 79 हजार 768 ने आवेदन किया था. इनमें से करीब 90 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे.