बीकानेर फीस बढ़ोतरी के खिलाप गरजे हनुमान बेनीवाल।
बीकानेर में गरजे विधायक हनुमान बेनीवाल, ऐसा क्या हुआ कि पुलिस प्रशासन के छूट गये पसीने December 26, 2017 बीकानेर। फीस बढोतरी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे एनएसयूआई के छात्रों पर लाठीचार्ज एवं छात्रनेता रामनिवास कूकणा समेत सहयोगी छात्रों को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिये जाने के विरोध में मंगलवार को यहां एनएसयूआई द्वारा कलक्टरी में शुरू किये गये धरने में शामिल होने के लिये बीकानेर पहुंचे खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल का छात्रोंं ने विशाल स्वागत रैली में उन्हे कंधों पर बैठाकर धरना स्थल तक लेकर पहुंचे। बेनीवाल के स्वागत में निकाली गई इस रैली में उमड़ी युवाओं की भारी भीड़ को देखकर प्रशासन और पुलिस के पसीने छूट गये,भारी पुलिस जाब्ते की सुरक्षा के बीच गांधी पार्क से रवाना हुई रैली में जोशीले अदांज में नारे लगाते कलक्टरी पहुंचे युवाओं ने रास्तेभर हनुमान बेनीवाल को अपने कंधो पर उठाये रखा और उनके समर्थन में जमकर नारे लगाये। डीजे की धूम और नारेबाजी के साथ कलक्टरी पहुंची रैली में युवाओं की भारी भीड़ देखकर कलक्टरी में धरना स्थल पर मौजूद कांग्रेसी नेताओं में भी उत्साह का संचार हो...